Blogging Niche Kya Hai: अगर आप घर बैठे ऑनलाइन पैसे कमाने के बारे में सोच रहे हैं, तो ब्लॉगिंग आज के समय का सबसे भरोसेमंद और लॉन्ग-टर्म तरीका है।
लेकिन सिर्फ ब्लॉग बना लेना ही काफी नहीं होता। ब्लॉग शुरू करने से पहले सबसे जरूरी कदम होता है – सही Blogging Niche का चयन।
Blogging Niche का मतलब होता है वह एक खास टॉपिक या विषय, जिस पर आप अपने ब्लॉग के सभी आर्टिकल लिखते हैं।
जब आप एक सही और प्रॉफिटेबल Niche चुनते हैं, तो न सिर्फ आपका ब्लॉग जल्दी ग्रो करता है, बल्कि गूगल में रैंक होने और पैसे कमाने के चांस भी कई गुना बढ़ जाते हैं।
अक्सर नए ब्लॉगर के मन में यह सवाल आता है कि
- Blogging Niche Kya Hai?
- Best Blogging Niche Kaise Select Kare?
- कौन-सी Niche से ज्यादा पैसा कमाया जा सकता है?
अगर आपके मन में भी ऐसे ही सवाल हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। इस लेख में हम आपको Blogging Niche की पूरी जानकारी आसान भाषा में देने वाले हैं।
साथ ही आप जानेंगे कि अपने ब्लॉग के लिए सही और profitable Niche कैसे चुनें, ताकि आपकी ब्लॉगिंग जर्नी सफल बन सके।
तो चलिए बिना समय गंवाए शुरू करते हैं और समझते हैं – आखिर Blogging Niche होता क्या है?
Table of Contents
Blog Kya Hai
Blogging Niche को समझने से पहले यह जानना बहुत जरूरी है कि Blog क्या होता है। सरल शब्दों में कहें तो Blog एक ऐसी वेबसाइट होती है, जिस पर नियमित रूप से नया और उपयोगी कंटेंट प्रकाशित किया जाता है। ब्लॉग पर लिखे जाने वाले हर लेख को Blog Post कहा जाता है।
ब्लॉग की खास बात यह होती है कि इसमें नया लिखा गया आर्टिकल सबसे ऊपर दिखाई देता है, जबकि पुराने लेख नीचे की ओर चले जाते हैं। यानी जो पोस्ट सबसे बाद में पब्लिश होती है, वही सबसे पहले रीडर को दिखाई देती है। पुराने आर्टिकल देखने के लिए आपको ब्लॉग के पुराने पेज या आर्काइव सेक्शन में जाना होता है।
जब ब्लॉगिंग की शुरुआत हुई थी, तब लोग ब्लॉग को अपनी पर्सनल ऑनलाइन डायरी की तरह इस्तेमाल करते थे। उस समय लोग अपनी सोच, अनुभव, रोजमर्रा की बातें और रुचि से जुड़ा कंटेंट ही ब्लॉग पर शेयर किया करते थे। आज भी कुछ ब्लॉग इसी उद्देश्य से चलाए जाते हैं।
लेकिन समय के साथ ब्लॉगिंग में बहुत बड़ा बदलाव आया है। अब ब्लॉग को सिर्फ शौक के लिए नहीं, बल्कि ऑनलाइन पैसे कमाने के एक मजबूत माध्यम के रूप में देखा जाता है।
यही कारण है कि आज ब्लॉगिंग अलग-अलग कैटेगरी और Niche में बंट चुकी है और इस फील्ड में कंपटीशन भी तेजी से बढ़ा है।
उदाहरण के तौर पर, ashishkushwaha एक ऐसा ब्लॉग है जो उन लोगों की मदद करता है, जिन्हें टेक्नोलॉजी का ज्यादा ज्ञान नहीं है लेकिन वे ब्लॉगिंग सीखकर ऑनलाइन पैसा कमाना चाहते हैं। इस तरह के ब्लॉग यूजर्स को सही जानकारी देकर उनकी समस्या का समाधान करते हैं।
आगे इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे कि Blogging Niche क्या होती है और अपने ब्लॉग के लिए सही Niche कैसे चुनी जाती है, ताकि आप भी ब्लॉगिंग में सफल हो सकें।
Blogging Niche Kya Hai? – आसान भाषा में पूरी जानकारी

Blogging Niche को अगर आसान शब्दों में समझें, तो यह किसी ब्लॉग का मुख्य विषय या टॉपिक होता है, जिस पर ब्लॉगर अपने ब्लॉग के सभी आर्टिकल लिखता है। यानी आप अपने ब्लॉग पर किस विषय से जुड़ा कंटेंट पब्लिश करेंगे, वही आपकी Blogging Niche कहलाती है।
इसे एक उदाहरण से समझते हैं। मान लीजिए ashishkushwaha नाम का एक ब्लॉग है, जिस पर लिखे जाने वाले सभी ब्लॉग पोस्ट टेक्नोलॉजी और ऑनलाइन कमाई से जुड़े होते हैं।
इसका मतलब साफ है कि उस ब्लॉग की Blogging Niche Technology है। जब एक ब्लॉग किसी एक खास विषय पर फोकस करता है, तो गूगल और रीडर दोनों को यह समझने में आसानी होती है कि ब्लॉग किस बारे में है।
आज के समय में इंटरनेट पर कई तरह की Blogging Niche मौजूद हैं, जिन पर ब्लॉग बनाकर अच्छी खासी कमाई की जा सकती है। जैसे –
Health, Relationship, Technology, Food Recipe, Travel, Finance, Education, Blogging आदि। ये सभी अलग-अलग प्रकार की Blogging Niche हैं, जिनमें सही रणनीति के साथ ब्लॉगिंग करके आप सफल हो सकते हैं।
और भी आसान भाषा में कहें तो, जब कोई ब्लॉगर एक तय विषय को चुनकर उसी से जुड़े आर्टिकल अपने ब्लॉग पर नियमित रूप से लिखता है, तो उसी विषय को उसकी Blogging Niche कहा जाता है। सही Niche का चयन करना ब्लॉगिंग की सफलता की पहली और सबसे जरूरी सीढ़ी होती है।
आगे इस लेख में हम जानेंगे कि Best Blogging Niche कैसे चुनें और कौन-सी Niche नए ब्लॉगर्स के लिए ज्यादा फायदेमंद रहती है।
एक अच्छी Blogging Niche क्या होती है? – सफल ब्लॉगिंग का सबसे बड़ा राज
एक अच्छी Blogging Niche वही होती है, जिस पर कंटेंट लिखते समय आपको रुचि और आनंद महसूस हो। अगर आप किसी ऐसे विषय को चुनते हैं जिसमें आपकी दिलचस्पी नहीं है, तो लंबे समय तक उस पर लगातार लेख लिख पाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए सबसे पहले यह जरूरी है कि आपकी चुनी हुई Niche आपके इंटरेस्ट से जुड़ी हो।
इसके साथ ही एक अच्छी Blogging Niche में ऑनलाइन सर्च करने वाले लोगों की संख्या भी ज्यादा होनी चाहिए। यानी उस विषय से जुड़े कीवर्ड्स को लोग गूगल पर बार-बार सर्च करते हों। इससे आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक आने की संभावना बढ़ जाती है और गूगल में रैंक करने में मदद मिलती है।
तीसरा और सबसे अहम पॉइंट है Niche की मार्केट वैल्यू। एक परफेक्ट Blogging Niche वही मानी जाती है, जिसमें कमाई के अच्छे अवसर मौजूद हों, जैसे – विज्ञापन (Ads), एफिलिएट मार्केटिंग, स्पॉन्सर्ड पोस्ट या डिजिटल प्रोडक्ट्स। अगर किसी Niche में डिमांड के साथ-साथ पैसा भी है, तो वही Niche आगे चलकर आपको लॉन्ग टर्म में अच्छा इनकम सोर्स बना कर देती है।
संक्षेप में कहें तो, एक अच्छी Blogging Niche में ये तीन खास बातें जरूर होनी चाहिए –
- आपको उस विषय पर लिखने में मजा आए
- उस Niche की ऑनलाइन डिमांड ज्यादा हो
- उस क्षेत्र में कमाई की मजबूत संभावनाएं हों
अगर आपकी Niche इन तीनों बातों पर खरी उतरती है, तो आपकी ब्लॉगिंग जर्नी सफल होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
Blog Niche के प्रकार – ब्लॉगिंग में कौन-सी Niche होती है?
Blog Niche को मुख्य रूप से तीन प्रकार में बांटा जाता है। ज्यादातर ब्लॉगर इन्हीं तीन प्रकार की Niche में से किसी एक को चुनकर अपना ब्लॉग शुरू करते हैं।
- Multi Niche Blog
- Single Niche Blog
- Micro Niche Blog
अब हम इन सभी Niche को एक-एक करके आसान भाषा में समझते हैं।
#1 – Multi Niche Blog क्या होता है?
Multi Niche Blog वह ब्लॉग होता है, जिस पर एक से ज्यादा विषयों (Topics) पर आर्टिकल लिखे जाते हैं। यानी इस तरह के ब्लॉग में कंटेंट किसी एक खास कैटेगरी तक सीमित नहीं होता।
उदाहरण के लिए, अगर कोई ब्लॉग Technology, Health, Business, Food Recipe, Education जैसे अलग-अलग टॉपिक पर कंटेंट पब्लिश करता है, तो उसे Multi Niche Blog कहा जाता है।
भारत में खासकर हिंदी ब्लॉगर ज्यादातर Multi Niche Blog से ही ब्लॉगिंग की शुरुआत करते हैं। इसका एक बड़ा कारण यह है कि ऐसे ब्लॉग पर अलग-अलग टॉपिक से ट्रैफिक आने की संभावना ज्यादा होती है, जिससे शुरुआती समय में विजिटर्स जल्दी बढ़ते हैं।
हालांकि, Multi Niche Blog का एक नुकसान भी होता है। चूंकि ब्लॉग किसी एक Specific Category पर फोकस नहीं करता, इसलिए इस पर आने वाला ट्रैफिक उतना टारगेटेड नहीं होता। इसी वजह से
- ऑडियंस को समझना मुश्किल हो जाता है
- Affiliate और Ads से कमाई सीमित रहती है
- Brand Authority बनाने में ज्यादा समय लगता है
इसलिए Multi Niche Blog ट्रैफिक के लिहाज से तो अच्छा हो सकता है, लेकिन Long Term Blogging और Serious Earning के लिए यह हमेशा सबसे बेहतर विकल्प नहीं माना जाता।
आगे हम जानेंगे कि Single Niche और Micro Niche Blog क्या होते हैं और कौन-सी Niche आपके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद हो सकती है।
#2 – Single Niche Blog क्या होता है?
Single Niche Blog वह ब्लॉग होता है, जिस पर सिर्फ एक ही विषय (Topic) से जुड़े आर्टिकल पब्लिश किए जाते हैं। यानी पूरा ब्लॉग किसी एक खास कैटेगरी पर फोकस करता है।
उदाहरण के तौर पर, अगर कोई ब्लॉग केवल Technology से संबंधित कंटेंट जैसे – मोबाइल, लैपटॉप, ऐप्स, इंटरनेट टिप्स और ऑनलाइन टूल्स पर लेख लिखता है, तो वह Single Niche Blog कहलाता है।
इस तरह के ब्लॉग पर अच्छा खासा ट्रैफिक आता है और सबसे बड़ी बात यह है कि इसकी Traffic Quality भी बेहतर होती है। क्योंकि विजिटर पहले से ही उस विषय में रुचि रखते हैं, इसलिए आप
- अपनी ऑडियंस को आसानी से समझ सकते हैं
- टारगेटेड कंटेंट बना सकते हैं
- Affiliate और Ads से अच्छी कमाई कर सकते हैं
Long Term Blogging और Brand Building के लिए Single Niche Blog को सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प माना जाता है।
#3 – Micro Niche Blog क्या होता है?
Micro Niche Blog, Single Niche Blog का ही और ज्यादा फोकस्ड रूप होता है। इसमें किसी एक बड़ी Niche के अंदर से एक छोटा और खास सब-टॉपिक चुना जाता है।
जैसे –
- अगर किसी ब्लॉग की मुख्य Niche Health है, तो उसकी Micro Niche हो सकती है –
- Weight Loss, Yoga, Nutrition, Diabetes Care आदि।
Micro Niche Blog में आमतौर पर ट्रैफिक कम होता है, लेकिन जो भी विजिटर आते हैं वे पूरी तरह से Interested और Ready-to-Buy होते हैं। इसी वजह से इसे Hot Traffic कहा जाता है।
इस तरह के ब्लॉग से कमाई ज्यादा होने का कारण यह है कि
- ऑडियंस की समस्या बहुत Specific होती है
- आप सीधे उनसे जुड़े प्रोडक्ट या सर्विस ऑफर कर सकते हैं
- Affiliate Marketing से High Commission मिल सकता है
Micro Niche Blog उन ब्लॉगर्स के लिए बेहतरीन विकल्प है, जो कम ट्रैफिक में ज्यादा कमाई करना चाहते हैं।
आप इस लेख में सीख रहे हैं कि Blogging Niche Kya Hai, इसलिए आगे हम जानेंगे कि Beginners के लिए कौन-सी Niche सबसे बेहतर होती है और सही Niche कैसे चुनी जाए।
अपने Blog के लिए Best Niche कैसे चुनें? – Step by Step Complete Guide
आज के समय में बहुत से नए ब्लॉगर ऐसे होते हैं, जो किसी अधिक ट्रैफिक वाले ब्लॉग को देखकर बिना सोचे-समझे अपना ब्लॉग शुरू कर देते हैं। शुरुआत में उत्साह रहता है, लेकिन कुछ ही हफ्तों या महीनों में वे ब्लॉगिंग छोड़ देते हैं।
इसका सबसे बड़ा कारण होता है – गलत Blogging Niche का चयन।
अगर आप शुरुआत में ही सही Niche चुन लेते हैं, तो ब्लॉगिंग में लॉन्ग टर्म सफलता और अच्छी कमाई दोनों संभव है। नीचे हम आपको कुछ ऐसे जरूरी पॉइंट्स बता रहे हैं, जिनका पालन करके आप अपने ब्लॉग के लिए Best और Profitable Niche आसानी से चुन सकते हैं।
#1 – Your Interest (आपकी रुचि)
Niche Selection का यह सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है।
ब्लॉग शुरू करने से पहले आपको यह जरूर देखना चाहिए कि जिस Niche को आप चुन रहे हैं, उसमें आपकी रुचि है या नहीं।
अगर आपको उस विषय में Interest है, तो आप बिना ज्यादा दबाव के कंटेंट लिख पाएंगे, रिसर्च करना आसान होगा, लंबे समय तक लगातार ब्लॉगिंग कर पाएंगे
वहीं अगर आप ऐसी Niche चुन लेते हैं, जिसमें आपकी रुचि नहीं है, तो कुछ समय बाद आपको उस पर लिखना बोरिंग लगने लगेगा और आप धीरे-धीरे ब्लॉगिंग छोड़ देंगे।
अगर आप सच में ब्लॉगिंग में करियर बनाना चाहते हैं, तो ऐसी Niche चुनें जिसमें लिखने में आपको मजा आए और आप नियमित रूप से पोस्ट पब्लिश कर सकें। यही ब्लॉगिंग में सफल होने का सबसे बड़ा मंत्र है।
#2 – Monthly Search (Search Volume)
सिर्फ Interest होना ही काफी नहीं है। आपको यह भी देखना होगा कि जिस Niche को आप चुन रहे हैं, उस पर हर महीने लोग सर्च भी कर रहे हैं या नहीं।
अगर आपने अपनी पसंद के हिसाब से Niche चुन ली, लेकिन उस पर Search Volume कम है, लोग गूगल पर उससे जुड़े Keyword सर्च नहीं करते, तो ऐसे ब्लॉग पर मेहनत करने का ज्यादा फायदा नहीं होगा, क्योंकि ट्रैफिक के बिना कमाई संभव नहीं है।
इसलिए मेरी सलाह है कि Niche से जुड़े Keywords की Search Volume जरूर चेक करें, Keyword Research Tool का इस्तेमाल करें, क्योंकि यही Keywords आपके ब्लॉग पर ऑर्गेनिक ट्रैफिक लाने का काम करते हैं।
#3 – Competition (प्रतिस्पर्धा)
अब बात आती है Competition की। Niche चुनने से पहले यह जरूर जांच लें कि उस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा कितनी ज्यादा है। अगर आपकी चुनी हुई Niche में पहले से बहुत बड़े और पुराने ब्लॉग मौजूद हैं. हर Keyword पर High Competition है।
तो नए ब्लॉग के लिए वहां रैंक करना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आपका ब्लॉग रैंक होने में बहुत समय लेगा, जिससे आप निराश होकर ब्लॉगिंग छोड़ सकते हैं।
इसलिए अगर आप जल्दी ट्रैफिक चाहते हैं और जल्दी कमाई शुरू करना चाहते हैं, तो Low Competition वाली Niche का चयन करें, जिसे आप आसानी से रैंक करा सकें।
#4 – Future of Niche (भविष्य और ट्रेंड)
लगभग 90% नए ब्लॉगर Niche चुनते समय उसके Future और Trend पर ध्यान नहीं देते, जबकि यह बेहद जरूरी है।
यहां Trend और Future को समझना जरूरी है,
Trend वाली Niche: जो अभी चलन में है लेकिन कुछ समय बाद खत्म हो सकती है। नए ब्लॉगर के लिए इसमें रिस्क ज्यादा होता है, क्योंकि SEO में समय लगता है।
Future वाली Niche: जो आने वाले सालों में भी डिमांड में रहेगी। भले आज तुरंत ट्रैफिक न मिले, लेकिन भविष्य में ब्लॉग जरूर रैंक करता है। इसलिए हमेशा ऐसी Niche चुनें जिसका Future Bright हो।
Niche का Trend और Future चेक करने के लिए आप Google Trends का उपयोग कर सकते हैं।
#5 – Cost Per Click (CPC)
अगर आप ब्लॉग से अच्छी कमाई करना चाहते हैं, तो आपको CPC (Cost Per Click) पर भी ध्यान देना चाहिए। हिंदी ब्लॉगिंग में अभी CPC थोड़ी कम है लेकिन आने वाले समय में इसमें बड़ा उछाल देखने को मिलेगा
वहीं अगर आप English Blogging करते हैं, तो CPC और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाती है, क्योंकि अलग-अलग Niche की CPC अलग-अलग होती है High CPC Niche से Ads और Affiliate से ज्यादा कमाई होती है
इसलिए Niche चुनते समय यह जरूर देखें कि उस Niche में Advertisers हैं या नहीं, CPC अच्छी है या नहीं
इन सभी पॉइंट्स पर खरी उतरने वाली Niche ही सच में एक Successful Blogging Niche कहलाती है।
Top Blogging Niches Ideas in Hindi – ब्लॉगिंग के लिए बेस्ट Niche आइडिया
हो सकता है कि आपके मन में अपने ब्लॉग के लिए पहले से कोई Niche Idea हो, या फिर आप बिल्कुल कन्फ्यूज हों कि ब्लॉग किस टॉपिक पर शुरू करें। ऐसी स्थिति में सही Blogging Niche चुनना थोड़ा मुश्किल लग सकता है।
अगर अभी आपको कोई ऐसी Niche नहीं मिल रही है जिसमें आपकी सच्ची रुचि हो, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। नीचे दी गई सभी Blogging Niches शुरुआती ब्लॉगर्स के लिए बेहतरीन मानी जाती हैं। ये Niche कई सालों से ब्लॉगिंग की दुनिया में लोकप्रिय बनी हुई हैं और इनमें कमाई की अच्छी संभावनाएं भी मौजूद हैं।
तो चलिए जानते हैं Top Blogging Niches Ideas in Hindi के बारे में।
#1 – Health and Fitness
Health and Fitness एक बहुत बड़ी और Evergreen Blogging Niche है। अगर आप इस क्षेत्र में ब्लॉगिंग करते हैं, तो आपको ट्रैफिक मिलने की संभावना काफी ज्यादा रहती है।
यह Niche इतनी लोकप्रिय है कि इसमें Competition भी काफी ज्यादा देखने को मिलता है। इसलिए बेहतर यही होगा कि आप इसमें कोई Micro Niche चुनें।
आप इस Niche में इन टॉपिक्स पर ब्लॉग बना सकते हैं:
- Diet Plans
- Weight Loss Tips
- Yoga and Meditation
- Home Workout and Fitness Tips
#2 – Personal Finance
आज के समय में हर इंसान पैसे से जुड़ी समस्याओं और सवालों का समाधान चाहता है। जैसे –
- पैसे कैसे बचाएं?
- कम खर्च में बेहतर जीवन कैसे जिएं?
- निवेश कहां और कैसे करें?
इन्हीं कारणों से Personal Finance Blogs पर बहुत ज्यादा ट्रैफिक आता है और यह High CPC वाली Niche भी मानी जाती है।
#3 – Fashion
Fashion Blogging एक और बेहद पॉपुलर और पैसा कमाने वाली Niche है।
अगर आपको instagram पर फोटो पोस्ट करना पसंद है, कपड़ों, स्टाइल और ट्रेंड में रुचि है तो यह Niche आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है।
इस तरह के ब्लॉग में अक्सर High Quality Images, Outfit Ideas, Styling Tips आदि, शामिल होती हैं। हालांकि अगर आप कैमरे के सामने आना पसंद नहीं करते, तो यह Niche आपके लिए थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है।
यह जरूरी नहीं कि फैशन ब्लॉगिंग सिर्फ महिलाओं के लिए ही हो। इंटरनेट पर Men Fashion Blogs भी काफी लोकप्रिय हैं।
- Food Blogging
- Travel Blogging
- Technology Blogging
FAQ – Blogging Niche Kya Hai (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
नीचे Blogging Niche से जुड़े कुछ सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवालों के जवाब आसान भाषा में दिए गए हैं, ताकि नए और पुराने दोनों ब्लॉगर आसानी से समझ सकें।
Q1 – 2026 में Blog किस Niche पर बनाना चाहिए?
2026 में ब्लॉग शुरू करने के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि आप जिस Niche को चुनें, उसमें आपकी रुचि हो।
अगर आपके पास लिखने की अच्छी कला है, तो आप लगभग किसी भी Niche पर ब्लॉग बना सकते हैं। लेकिन बेहतर यही रहेगा कि आप उसी टॉपिक पर ब्लॉग शुरू करें, जिसमें आपको लिखने में मजा आए, आप लंबे समय तक लगातार कंटेंट बना सकें Interest के साथ चुनी गई Niche में ब्लॉगिंग करना आसान होता है और सफलता के चांस भी ज्यादा होते हैं।
Q2 – Blogging Niche कितने प्रकार की होती हैं?
Blogging Niche को मुख्य रूप से तीन प्रकार में बांटा जाता है:
- Multi Niche – एक ही ब्लॉग पर कई अलग-अलग टॉपिक
- Single Niche – एक ही विषय पर पूरा ब्लॉग
- Micro Niche – किसी बड़ी Niche के अंदर से चुना गया एक छोटा और Specific टॉपिक
इनमें से कौन-सी Niche आपके लिए सही रहेगी, यह आपके लक्ष्य और अनुभव पर निर्भर करता है।
Q3 – Blog कितने प्रकार के होते हैं?
Blog के प्रकार कई तरह के होते हैं, जैसे –
- Personal Blog
- Professional Blog
- Niche Blog
- Affiliate Blog
- News Blog
ब्लॉग के सभी प्रकारों की पूरी जानकारी के लिए आप हमारा लेख “Types of Blog in Hindi” पढ़ सकते हैं, जहां हर प्रकार को विस्तार से समझाया गया है।
निष्कर्ष – Blogging Niche Kya Hai
आज के इस लेख “Blogging Niche Kya Hai” में हमने आपको ब्लॉगिंग Niche से जुड़ी हर जरूरी जानकारी सरल भाषा में समझाने की कोशिश की है, ताकि आप अपने ब्लॉग के लिए Best और Profitable Niche का सही चुनाव कर सकें।
सही Niche का चयन ही ब्लॉगिंग में सफलता की पहली और सबसे मजबूत सीढ़ी होता है। अगर आप अपनी रुचि, सर्च डिमांड, Competition और Future Scope को ध्यान में रखकर Niche चुनते हैं, तो ब्लॉगिंग से अच्छा ट्रैफिक और अच्छी कमाई दोनों संभव हैं।
अगर इस लेख से जुड़ा आपका कोई भी सवाल हो या आपको Niche Selection, Blogging या Online Earning से संबंधित किसी तरह की मदद चाहिए, तो आप बेझिझक कमेंट करके पूछ सकते हैं। हम आपकी हर संभव सहायता करने की पूरी कोशिश करेंगे।
मुझे पूरी उम्मीद है कि आपको यह लेख “Blogging Niche क्या है?” पसंद आया होगा। अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इसे अपने मित्रों और सोशल मीडिया ग्रुप्स में जरूर शेयर करें, ताकि और लोग भी ब्लॉगिंग की सही शुरुआत कर सकें।
अगर आप ब्लॉगिंग सीखना चाहते हैं और ऑनलाइन पैसे कमाने की सही जानकारी चाहते हैं, तो इस ब्लॉग पर नियमित रूप से आते रहें। यहां हम प्रतिदिन ब्लॉगिंग, SEO और Online Earning से जुड़े नए और उपयोगी आर्टिकल पब्लिश करते रहते हैं।