Auto Blogging Kya Hai और कैसे करें? Beginners के लिए Complete Guide

Auto Blogging Kya Hai: नमस्कार दोस्तों, स्वागत है आपका Ashish Kushwaha के एक और बेहतरीन और जानकारीपूर्ण लेख में। आज के इस आर्टिकल में आप विस्तार से जानेंगे कि Auto Blogging क्या है, Auto Blogging कैसे की जाती है, और साथ ही Auto Blogging के फायदे और नुकसान क्या-क्या होते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आज के समय में बहुत से नए Bloggers यह जानना चाहते हैं कि क्या Auto Blogging सच में काम करती है या नहीं। इसी वजह से इस लेख में हम आपको Auto Blogging से जुड़ी पूरी और सही जानकारी सरल भाषा में देने वाले हैं, ताकि आप बिना किसी भ्रम के सही फैसला ले सकें।

इस लेख को लिखने का मेरा मुख्य उद्देश्य सिर्फ इतना है कि आप Auto Blogging की पूरी सच्चाई समझ सकें। मैं हमेशा Auto Blogging करने की सलाह नहीं देता, क्योंकि इसके कुछ फायदे हैं तो कुछ गंभीर नुकसान भी हैं, जिनके बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है।

अगर आप Blogging शुरू करने की सोच रहे हैं या पहले से ब्लॉग चला रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए बहुत उपयोगी होने वाला है।

इसलिए बिना समय बर्बाद किए चलिए शुरू करते हैं और विस्तार से जानते हैं Auto Blogging क्या है और इसे कैसे किया जाता है।

Auto Blogging क्या है?

जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, Auto Blogging एक ऐसी Blogging Method है, जिसमें AI-Based System और Automation Tools की मदद से बिना खुद आर्टिकल लिखे ही ब्लॉग पोस्ट पब्लिश की जाती हैं।

इसमें आपको बस एक बार Auto Blogging Setup सही तरीके से करना होता है, उसके बाद आपके ब्लॉग पर पोस्ट Automatically Publish होती रहती हैं।

इसे आसान शब्दों में समझें तो, Auto Blogging में कंटेंट खुद लिखने की जरूरत नहीं पड़ती। जैसे ही सिस्टम सेटअप हो जाता है, आपका ब्लॉग अपने आप नई पोस्ट पब्लिश करने लगता है, जिससे आपका समय और मेहनत दोनों बचते हैं।

उदाहरण से समझिए

मान लीजिए आप अपने ब्लॉग पर Auto Blogging करना चाहते हैं। इसके लिए आप किसी Popular और Regularly Update होने वाले ब्लॉग का RSS Feed इस्तेमाल करते हैं।

अब जैसे ही उस ब्लॉग पर कोई नया आर्टिकल पब्लिश होता है, उसी समय वह पोस्ट Automatically आपके ब्लॉग पर भी Publish हो जाती है, जिसका RSS Feed आपने इस्तेमाल किया है।

Auto Blogging कैसे काम करती है?

Auto Blogging करने के लिए आपको किसी Third Party Auto Blogging Software या Plugin का इस्तेमाल करना होता है उसे अपने ब्लॉग में सही तरीके से Configure और Setup करना होता है।

Setup पूरा होने के बाद आप चाहें तो Auto Generated Articles को Modify या Rewrite कर सकते हैं, उन्हें थोड़ा Unique और SEO Friendly बना सकते हैं।

कई Auto Blogging Tools ऐसे भी होते हैं, जो Copyright Issue से बचाने के लिए Original Website का Credit Automatically जोड़ देते हैं।।

इसलिए Auto Blogging उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकती है, जो कम समय में ज्यादा कंटेंट पब्लिश करना चाहते हैं। हालांकि इसके कुछ नुकसान और रिस्क भी होते हैं, जिनके बारे में जानना जरूरी है जिनकी चर्चा हम आगे करेंगे।

Auto Blogging के लिए आवश्यक चीजें

अगर आप Auto Blogging शुरू करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कुछ जरूरी चीजों की पहले से तैयारी करनी होगी।

बिना सही Resources और Setup के Auto Blogging करना न तो सही रहता है और न ही Long-Term में फायदेमंद होता है। इसलिए नीचे बताई गई सभी चीजों को ध्यान से समझना जरूरी है।

एक Blog होना जरूरी है, सबसे पहले आपके पास एक Active Blog होना चाहिए। आप अपना ब्लॉग Blogger.com या WordPress।

इनमें से किसी भी Platform पर बना सकते हैं। हालांकि, WordPress ब्लॉग Auto Blogging के लिए ज्यादा बेहतर और Flexible माना जाता है, क्योंकि इसमें Plugins और Automation Tools आसानी से इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

RSS Feed URL की आवश्यकता, Auto Blogging के लिए आपको उस Website या Blog का RSS Feed URL चाहिए, जिसकी पोस्ट आप अपने ब्लॉग पर Automatically Publish करना चाहते हैं।

RSS Feed की मदद से ही Auto Blogging Tool को यह पता चलता है कि नई पोस्ट कब Publish हुई, कौन-सा नया कंटेंट आपके ब्लॉग पर Auto Post करना है

अगर आपको किसी ब्लॉग का RSS Feed URL नहीं पता है, तो आप Google की मदद से आसानी से उसे खोज सकते हैं।

Auto Blogging Tool या Plugin, हालांकि आगे हम इसे विस्तार से समझेंगे, लेकिन Auto Blogging के लिए किसी Third Party Software या Auto Blogging Plugin की जरूरत होती है, जिससे पूरा Process Automatically काम करता है।

अगर आपके पास ये सभी जरूरी चीजें पहले से मौजूद हैं, तो आप आसानी से Auto Blogging Setup कर सकते हैं। आगे हम जानेंगे कि Auto Blogging कैसे करें और कौन-से Tools सबसे बेहतर हैं।

Auto Blogging कैसे करें? (Auto Blogging Kya Hai)

Auto Blogging Kya Hai और कैसे करें Beginners के लिए Complete Guide
Auto Blogging Kya Hai और कैसे करें Beginners के लिए Complete Guide

अगर आप Auto Blogging करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको किसी Automatic Plugin या Software का इस्तेमाल करना होता है।

Auto Blogging की सबसे अच्छी बात यह है कि आप यह तय कर सकते हैं कि पोस्ट किस तरह से, कितनी बार और किस Format में Publish हो — सब कुछ आपकी जरूरत के अनुसार सेट किया जा सकता है।

इस लेख में हम आपको Blogger और WordPress दोनों प्लेटफॉर्म पर Auto Blogging करने का पूरा Setup आसान भाषा में Step-by-Step समझाने वाले हैं, ताकि आप बिना किसी परेशानी के इसे सही तरीके से Configure कर सकें।

महत्वपूर्ण नोट (ध्यान से पढ़ें)

Auto Blogging करने से पहले यह बात जरूर समझ लें:

आप जिस भी ब्लॉग पर Auto Blogging करने वाले हैं, उस ब्लॉग के लिए अलग और नया Google AdSense Account बनाएं।

अपने Main या Primary Blog में Auto Blogging बिल्कुल भी न करें, क्योंकि इससे आपके मुख्य ब्लॉग पर Google Penalty आने का खतरा रहता है।

अगर आप Blogger प्लेटफॉर्म पर Auto Blogging करना चाहते हैं, तो ब्लॉग हमेशा नई Email ID से बनाएं, Auto Blogging वाला ब्लॉग अपने Personal या Main Google Account से अलग रखें।

इसका कारण यह है कि अगर भविष्य में Google आपके Auto Blogging ब्लॉग को Penalize या Block कर देता है, तो इसका असर आपके अन्य Blogs या Accounts पर नहीं पड़ेगा। इसलिए Safety और Long-Term Blogging के लिए यह Step बेहद जरूरी है।

आगे इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे:

  • Blogger पर Auto Blogging कैसे करें
  • WordPress पर Auto Blogging कैसे करें
  • Best Auto Blogging Plugins और Tools

तो चलिए अब बिना देर किए शुरू करते हैं और Step-by-Step सीखते हैं कि Auto Blogging सही तरीके से कैसे की जाती है।

Blogger पर Auto Blogging कैसे करें?

अगर आप Blogger (Blogspot) पर Auto Blogging करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको IFTTT (If This Then That) वेबसाइट का इस्तेमाल करना होगा।

IFTTT एक Automation Tool है, जिसकी मदद से आप RSS Feed के जरिए अपने Blogger ब्लॉग पर Automatically पोस्ट Publish कर सकते हैं।

नीचे हम आपको Blogger पर Auto Blogging Setup करने का पूरा Process Step-by-Step आसान भाषा में समझा रहे हैं, ताकि कोई भी Beginner इसे आसानी से Follow कर सके।

Step 1: IFTTT Website पर जाएँ

सबसे पहले आपको IFTTT की Official Website पर जाना होगा और वहाँ अपनी Gmail ID से Sign Up करना होगा।आप चाहें तो Facebook, Email या Apple Account का इस्तेमाल करके भी Sign Up कर सकते हैं।

Step 2: My Applets पर Click करें

Sign Up और Login करने के बाद Dashboard Open होगा। अब आपको ऊपर दिए गए “My Applets” ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Step 3: New Applet पर Click करें

My Applets सेक्शन में जाने के बाद आपको “New Applet” का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

Step 4: +This पर Click करें

अब आपके सामने “If This Then That” का Interface Open होगा। यहाँ नीले रंग में दिख रहे “+This” पर क्लिक करें।

Step 5: Choose a Service पर Click करें

+This पर क्लिक करने के बाद “Choose a Service” का विकल्प आएगा। यहाँ आपको RSS Feed या अपने Blogging Platform (Blogger/WordPress) से जुड़ी Service Select करनी होगी।

Step 6: Blog Topic या RSS Feed चुनें

अब आपको उस Blog Topic या RSS Feed का चयन करना होगा, जिससे आप Auto Blogging करना चाहते हैं। इसके बाद Connect Button पर क्लिक करें।

Step 7: Choose Trigger पर Click करें

इसके बाद आपको Choose Trigger Select करना होगा, जिससे यह तय होगा कि नई पोस्ट कब Publish हो।

Step 8: Choose a Blog पर Click करें

अब आपको अपना Blogger Blog Select करना होगा। इसके लिए आपको अपने Gmail Account की Permission Allow करनी होगी। इसके बाद आपके सामने उस Gmail से बनाए गए सभी ब्लॉग दिखाई देंगे। उनमें से उसी ब्लॉग को चुनें, जिस पर आप Auto Blogging करना चाहते हैं।

Step 9: Create a Post पर Click करें

अब आपको “Create a Post” का Option दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

Step 10: Post Category चुनें

अब आपको उस Category का चयन करना होगा, जिसमें आप Auto Blogging के जरिए पोस्ट Publish करना चाहते हैं। यहाँ आप किसी दूसरे ब्लॉग के RSS Feed का उपयोग करके Automatic Post Publish करवा सकते हैं।

Step 11: Create Action पर Click करें

Category Select करने के बाद “Create Action” बटन पर क्लिक करें।

Step 12: Finish बटन पर Click करें

अंत में जैसे ही आप Finish बटन पर क्लिक करते हैं, वैसे ही आपके Blogger Blog पर Auto Blogging Setup पूरा हो जाता है।

अब जब भी RSS Feed में नई पोस्ट आएगी, वह Automatically आपके Blogger Blog पर Publish हो जाएगी। इस तरह आप आसानी से IFTTT की मदद से Blogger पर Auto Blogging कर सकते हैं।

WordPress पर Auto Blogging कैसे करें?

अगर आप WordPress पर Auto Blogging करना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले आपके पास एक Fully Setup किया हुआ WordPress Blog होना चाहिए। यानी आपने पहले से Domain Name और Hosting खरीदकर WordPress Install कर लिया हो।

WordPress पर Auto Blogging करने के लिए आपको एक Auto Blogging Plugin की जरूरत होती है। इस काम के लिए WP RSS Aggregator Plugin सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।

यह Plugin Free और Paid दोनों Version में उपलब्ध है, लेकिन अगर आप Auto Blogging को सही और Professional तरीके से करना चाहते हैं, तो Paid Version का उपयोग करना ज्यादा बेहतर रहता है।

इस लेख में हम WP RSS Aggregator के Paid Version का इस्तेमाल करके WordPress पर Auto Blogging करने का पूरा Process Step-by-Step समझाने वाले हैं।

Step 1: Plugin Install और Activate करें

सबसे पहले आपको अपने WordPress Dashboard में जाकर WP RSS Aggregator Plugin Install करना होगा और फिर उसे Activate करना होगा।

जैसे ही Plugin Activate हो जाएगी, वैसे ही आपके Dashboard के Left Side Menu में “RSS Aggregator” का Option दिखाई देने लगेगा।

Step 2: RSS Aggregator → Add New पर Click करें

अब RSS Aggregator Menu पर जाएँ और वहाँ से “Add New” Option पर क्लिक करें।

Step 3: RSS Feed URL Add करें

Add New पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया Page Open होगा।

यहाँ आपको Title डालना है और उस Blog का RSS Feed URL Paste करना है, जिसकी पोस्ट आप अपने WordPress Blog पर Automatically Publish करना चाहते हैं।

Step 4: Feed to Post – General Settings करें

अब थोड़ा नीचे Scroll करें। यहाँ आपको “Feed to Post – General” का Section मिलेगा, जहाँ आप यह तय कर सकते हैं कि Post किस Format में Publish हो, Draft या Direct Publish हो Content कैसे Import किया जाए।

Step 5: Force Full Content Enable करें

यह Step बहुत जरूरी है। यहाँ आपको “Force Full Content” Option को जरूर Enable करना चाहिए, ताकि पूरा Article Content आपके ब्लॉग पर Publish हो, सिर्फ Summary या Short Content न आए, अगर आप चाहें तो बाद में Article को Edit भी कर सकते हैं।

Step 6: Feed to Post – Image Settings करें

इसके बाद “Feed to Post – Image” Section में जाएँ। यहाँ आप mages का Size Select कर सकते हैं, Post में Images कहाँ लगेंगी यह तय कर सकते हैं, Featured Image कौन-सी होगी, यह भी सेट कर सकते हैं

Step 7: Keywords और Tags Filter करें

अगर आप किसी खास Keyword, Tag या Topic से जुड़ा ही Content Publish करना चाहते हैं, तो आप Keyword Filter Option का इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके अलावा आप अपनी जरूरत के अनुसार Multiple Feed Source Pages भी बना सकते हैं।

Step 8: Publish Feed पर Click करें

सभी Settings पूरी करने के बाद “Publish Feed” पर क्लिक करें। इतना करते ही आपने जिस भी Blog का RSS Feed URL Add किया है, जैसे ही वहाँ कोई नया Article Publish होगा, वह Automatically आपके WordPress Blog पर भी Publish हो जाएगा।

इस तरह आप WP RSS Aggregator Plugin की मदद से WordPress पर Auto Blogging आसानी से कर सकते हैं।

अब आप अच्छी तरह समझ चुके होंगे कि Auto Blogging क्या है और WordPress पर Auto Blogging कैसे करें। आगे हम जानेंगे इसके फायदे और नुकसान।

ऑटो ब्लॉगिंग करने के फायदे (Auto Blogging Benefits)

Auto Blogging एक ऐसी Blogging Technique है, जिसमें बिना खुद आर्टिकल लिखे ब्लॉग पर कंटेंट Publish किया जाता है। इस तरीके के फायदे बहुत कम होते हैं, लेकिन जानकारी के लिए उन्हें समझना जरूरी है।

Article लिखने की झंझट नहीं रहती: Auto Blogging में आपको खुद कंटेंट लिखने की जरूरत नहीं होती, जिससे समय और मेहनत बचती है।

Time की कमी वाले लोगों के लिए उपयोगी: जिन लोगों के पास रोज आर्टिकल लिखने का समय नहीं होता, उनके लिए Auto Blogging एक विकल्प हो सकता है।

Regular Content Publish होता रहता है: बिना ज्यादा मेहनत के ब्लॉग पर रोजाना या तय समय पर पोस्ट Automatically Publish होती रहती हैं।

Limited Income का मौका: Auto Blogging से आप कुछ हद तक पैसे कमा सकते हैं, लेकिन यह कमाई खुद लिखे गए Quality Content की तुलना में काफी कम होती है।

Promotion के लिए ज्यादा समय मिलता है: Auto Blogging से बचा हुआ समय आप अपने ब्लॉग पोस्ट को Social Media पर Share करने और Traffic बढ़ाने में लगा सकते हैं।

ऑटो ब्लॉगिंग करने के नुकसान (Auto Blogging Disadvantages)

Auto Blogging के फायदे जितने कम हैं, उसके मुकाबले नुकसान कहीं ज्यादा और गंभीर हैं। इसलिए Auto Blogging शुरू करने से पहले नीचे दिए गए नुकसानों को ध्यान से जरूर पढ़ें।

User Trust खत्म हो जाता है: जैसे ही Users को पता चलता है कि कंटेंट किसी दूसरे ब्लॉग से लिया गया है, वे आपके ब्लॉग पर आना बंद कर देते हैं। इससे Traffic में भारी गिरावट आती है।

Google Ranking नहीं मिलती: Auto Blogging करने पर Google ऐसे Blogs को Search Engine में Rank नहीं करता, जिससे Organic Traffic आना लगभग नामुमकिन हो जाता है।

Google Penalty का खतरा: अगर Google को पता चल जाता है कि आपका कंटेंट Copy या Auto Generated है, तो वह आपके ब्लॉग को Penalize या Deindex कर सकता है।

Copyright Claim का जोखिम: Auto Blogging में हमेशा Copyright Strike या Legal Claim का खतरा बना रहता है।

AdSense Approval नहीं मिलता: अगर आप Blogging को Career बनाना चाहते हैं, तो Auto Blogging बिल्कुल सही विकल्प नहीं है। ऐसे Blogs को Google AdSense Approval नहीं मिलता।

Ad Networks Support नहीं करते: कई बड़े Ad Networks Auto Blogging Blogs को Accept नहीं करते।

Blog Value Zero हो जाती है: Search Engine और Users की नजर में Auto Blogging Blogs की कोई Value नहीं होती।

Short-Term Success: Auto Blogging आपको थोड़े समय के लिए फायदा दे सकती है, लेकिन Long-Term में यह Blogging Career को नुकसान पहुंचाती है।

Blogger Account Suspend होने का खतरा: अगर आप Blogger पर Auto Blogging करते हैं, तो Google आपका पूरा Account भी बंद कर सकता है।

मेरी सलाह (Expert Opinion)

मेरी व्यक्तिगत राय में, अगर आप Blogging में Long-Term Career बनाना चाहते हैं, तो Auto Blogging से जितना दूर रहेंगे, उतना ही बेहतर रहेगा।

Original, Unique और User-Focused Content ही आपको Google Ranking, Stable Traffic, AdSense Approval, Long-Term Income दिलाने में मदद करता है।

ऑटो ब्लॉगिंग करनी चाहिए या नहीं?

यह Auto Blogging से जुड़ा सबसे महत्वपूर्ण और निर्णायक सवाल है। इसका सीधा और साफ जवाब आपकी सोच, लक्ष्य और Blogging के उद्देश्य पर निर्भर करता है।

लेकिन अगर आप Blogging को एक Serious Career के रूप में देखते हैं, तो मेरी राय में Auto Blogging का उपयोग बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

Auto Blogging में भले ही आप सालों तक अपने ब्लॉग पर आर्टिकल Publish करते रहें, लेकिन इससे Long-Term में न तो Stable Traffic मिलता है और न ही अच्छी Income हो पाती है। क्योंकि Google ऐसे कंटेंट को पसंद नहीं करता, जो Automatically या Copy Source से Publish किया गया हो।

अगर आप किसी काम में ज्यादा व्यस्त रहते हैं और आपके पास खुद आर्टिकल लिखने का समय नहीं है, तो Auto Blogging करने के बजाय बेहतर विकल्प मौजूद हैं, जैसे किसी Content Writer को Hire करना, Guest Post के जरिए कंटेंट Publish करना।

हालाँकि इसके लिए आपको कुछ पैसे खर्च करने होंगे, लेकिन यह तरीका Safe, Legal और Google-Friendly होता है।अगर आप यह भी नहीं कर सकते, तो शुरुआत में धीरे-धीरे खुद लिखना शुरू करें, हफ्ते में 1–2 Article से शुरुआत करें।

Quality पर Focus करें, Quantity पर नहीं और अगर अंत में आप यह महसूस करते हैं कि Blogging आपके लिए नहीं है, तो Blogging छोड़ देना बेहतर है, लेकिन Auto Blogging का गलत रास्ता अपनाना बिल्कुल सही नहीं है।

अंतिम सलाह

मेरी व्यक्तिगत और Practical सलाह यही है कि Auto Blogging से जितना दूर रहेंगे, उतना ही आपके Blogging Career के लिए बेहतर रहेगा।

Original, Unique और User-Focused Content ही आपको Google Trust, AdSense Approval, Long-Term Traffic, Sustainable Income दिलाने में मदद करता है।

निष्कर्ष – Auto Blogging क्या है?

आज के इस लेख में आपने विस्तार से जाना कि Auto Blogging क्या है, Auto Blogging कैसे की जाती है, और साथ ही इसके फायदे और नुकसान क्या-क्या हैं।

इस आर्टिकल का उद्देश्य आपको Auto Blogging की पूरी और सही जानकारी देना था, ताकि आप बिना किसी भ्रम के अपने Blogging Career के लिए सही फैसला ले सकें।

मुझे उम्मीद है कि अगर आपने इस लेख को ध्यान से पढ़ा होगा, तो Auto Blogging से जुड़े आपके सभी सवालों के जवाब आपको मिल गए होंगे।

अब आप यह अच्छी तरह समझ चुके होंगे कि Auto Blogging कहाँ फायदेमंद हो सकती है और किन परिस्थितियों में यह आपके ब्लॉग के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।

अगर इस लेख से आपको थोड़ी भी मदद मिली हो, तो इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जरूर शेयर करें। इससे न सिर्फ अन्य नए Bloggers को सही जानकारी मिलेगी, बल्कि हमें भी ऐसे उपयोगी लेख लिखने की प्रेरणा मिलेगी।

अगर आप Blogging को अपना Career बनाना चाहते हैं, तो हमारे इस ब्लॉग पर नियमित रूप से आते रहें। यहाँ हम Blogging, SEO, Google Ranking और Online Earning से जुड़े Practical और Trusted Articles लगातार Publish करते रहते हैं।

नमस्कार दोस्तों! मेरा नाम आशीष कुशवाहा है और मैं पिछले 4 सालों से एक फुल टाइम ब्लॉगर हूँ, इस ब्लॉग पर आपको Blogging तथा पैसे कैसे कमाए से संबंधित सभी सवालों के जवाब मिलेंगे। दोस्तों Blogging सीखने के लिए आप इस ब्लॉग पर बनें रहें!

Leave a Comment